काठमाड़ू, 9 जून (आईएएनएस)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीएन-माओवादी) ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, जिससे देश के कई हिस्से प्रभावित हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने महासचिव नेत्र बिक्रम चंद के नेतृत्व में हड़ताल का आह्वान कर पूर्व प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की है।
हड़ताल की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई जबकि शैक्षणिक संस्थान, निजी कार्यालय और बाजार बंद रहे।
हालांकि, हड़ताल से काठमांड़ू घाटी पर मामूली प्रभाव देखा गया।
हड़ताल कर रहे लोगों ने एक टैक्सी में आग लगा दी और एक सार्वजनिक मिनी बस क्षतिग्रस्त कर दी।
नगरपालिका पुलिस रेंज के मुताबिक, लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य कर रहे पार्टी के लगभग दो-तिहाई कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ भक्तापुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
dharmpath.com dharmpath