अभी भी बैटमिंटन खेलना सीख रही हैं परिणीति

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभी तक ‘साइना’ फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। दरअसल अभिनेत्री अभी भी बैटमिंटन खेलना सीख रही हैं।

गुरुवार को अभिनेत्री ने बताया कि इस बायोपिक की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

परिणीति ने ट्वीट किया, “हमनें अभी तक ‘साइना’ फिल्म की शूटिंग की शुरुआत नहीं की है। मैं अभी भी बैटमिंटन खेलना सीख रही हूं। हम इसकी शुरुआत अक्टूबर से करेंगे, एक बार मैं इसमें दक्ष हो जाऊं। बस चार महीने बाकी हैं।”

ज्ञात हो कि साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर को लेने की बातचीत चल रही थी। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते करने वाले हैं।

इसके अलावा परिणीति, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ में नजर आएंगी, जो 2 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493