बिहार : राजद के 2 नेताओं को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो नेताओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक मुकुल रंजन ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सुरेंद्र राय और उमाशंकर राय पर अंधाधुन गोली चला दी।

रंजन ने कहा कि हमलावारों ने सुरेंद्र राय को दो गोली ओर उमाशंकर राय को चार गोली मारी। दोनों का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में लग रहा है कि यह हमला लोकसभा चुनाव के संदर्भ में राजनीति रंजिश के कारण हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493