अभी भी स्टार हैं पूर्व ग्रैंड स्लैम विजेता ली ना

वुहान (चीन), 21 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की सुपरस्टार महिला टेनिस खिलाड़ी-ली ना अपने गृहनगर वुहान में होने वाले वुहान ओपन-2015 के दौरान कई गतिविधियों में शरीक होकर महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) प्रीमियर 5 प्रतियोगिता और टेनिस संस्कृति का प्रचार करेंगी।

वुहान ओपन के आयोजकों ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ अनुसार आयोजकों ने रविवार को बताया कि दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ली ना ने पिछले साल ही टेनिस से सन्यास लिया है और वह वुहान ऑप्टिर वैली इंटरनेशनल टेनिस सेंटर में एक नए स्टेडियम के आधिकारिक अनावरण के लिए उपस्थित होंगी।

इस स्टेडियम में 15,000 लोग बैठ सकते हैं और इसके निर्माण में 15.6 करोड़ डॉलर खर्च हुए हैं। वुहान ओपन 2015 टूर्नामेंट का आयोजन इसी स्टेडियम में होगा।

आयोजकों ने कहा कि स्टेडियम के अनावरण के अगले दिन वह अन्य अंतर्राष्ट्रीय सितारों के साथ वुहान के पीले क्रेन टावर के पास अपने गृहनगर का प्रचार करेंगी।

विश्व की शीर्ष-10 महिला टेनिस खिलाड़ियों में से आठ ने वुहान ओपन में खेलने की हामी भर दी है। इनमें मौजूदा चैम्पियन पेट्रा क्वितोवा भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493