अभ्यास के लिए पहुंचे गोडिन, वेलेंसिया के खिलाफ खेलेंगे

मेड्रिड, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब एटलेटिको मेड्रिड के डिफेंडर डिएगो गोडिन ने शुक्रवार को अपने साथियों के साथ अभ्यास किया और वह अब स्पेनिश लीग के 28वें चरण के मुकाबले में रविवार को वेलेंसिया से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

उरुग्वे के डिफेंडर मंगलवार को रियल सोसिएदाद के साथ हुए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में उनका इलाज किया गया और टीम के फिजियो ने उन्हें शुक्रवार को अभ्यास के लिए लौटने की अनुमति दे दी।

कोच डिएगो सिमोने ने हालांकि गोडिन की वापसी के बावजूद मुख्य टीम के साथ अभ्यास के लिए आरक्षित डिफेंडर थियो हर्नादेज को भी अभ्यास के लिए बुलाया।

थियो मुख्य टीम में खेलने वाले डिफेंडर लुकास के भाई हैं। डिएगो का मानना है कि अगर किसी स्थिति में गोडिन खेल नहीं सके तो फिर थियो को भी आजमाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493