अब ठीक हैं अमिताभ

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन बीते दिनों बीमार थे, लेकिन अब वह ठीक हो रहे हैं। उनका कहना है कि बीमारी से उबरने में रात की अच्छी नींद बहुत जरूरी है।

अमिताभ (73) ने अपने प्रशंसकों को बताया कि एक बार शाहरुख खान ने कहा था कि अच्छी नींद कई बीमारियों को दूर करने में मददगार होती है, जिसे उन्होंने अपनाया।

अमिताभ ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “शाहरुख ने एक बार कहा था कि अच्छी नींद कई बीमारी को दूर करने में मददगार है..सही है। मैं आज स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।”

अमिताभ को पिछले दिनों कई चिकित्सकीय जांच करानी पड़ी थी।

वह पिछले दिनों फिल्म ‘वजीर’ में नजर आए थे। उनकी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493