अभ्यास मैच में इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे मोइन

लंदन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया एकादश टीम के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली इंग्लैंड एकादश का नेतृत्व करेंगे।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की एकादश टीमों के दो दिवसीय अभ्यास मैच की शुरुआत नौ दिसम्बर से पर्थ के रिचर्डसन पार्क में हो रही है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “अभ्यास मैच के लिए चुने गए 11 खिलाड़ियों में से अली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया है।”

बोर्ड ने कहा, “इस टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो एडिलेड टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा छह खिलाड़ी इंग्लैंड लॉयन्स के हैं।”

इंग्लैंड एकादश : मोइन अली (कप्तान), जैक बॉल, गैरी बालांसे, मेसन क्राने, टॉम कुरान, बेन डकेट, बेन फोआकेस (विकेटकीपर), कीटन जेनिंग्स, डॉन लॉरेंस, जैक लीच, लियाम लिविंग्सटन और मार्क वुड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493