अभ्यास सत्र में लौटे रोनाल्डो

मेड्रिड, 2 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रविवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

अभ्यास में रोनाल्डो को देखकर लग रहा था कि वह अपनी चोट से उबर रहे हैं। रोनाल्डो चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए थे।

मेड्रिड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “रोनाल्डो ने अभ्यास सत्र के पहले चरण में टीम के साथ अभ्यास किया। दूसरे चरण में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर अभ्यास किया।”

कोच जिनेदिन जिदान के मार्गदर्शन में टीम चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण में बुधवार को मैनचेस्टर सिटी के साथ होने वाले मुकाबले की तैयारी कर रही है।

जिदान को भरोसा है कि फ्रांस के करीम बेंजेमा भी दूसरे चरण के मैच में वापसी कर पाएंगे। मेड्रिड और सिटी का पहले चरण का मुकाबला गोल रहित ड्ऱा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493