अमन की ओर लौट रहा सहारनपुर, अधिकारी गांवों में कर रहे बैठक

सहारनपुर में तीन मई से लेकर 23 मई के बीच कई बार जातीय हिंसा हुई। इसमें दो लोगों की मौत तथा दर्जनों घायल हो गए थे। इस हिंसा को लेकर जनपद के विभिन्न थानों में 40 मुकदमे दर्ज किए गए। अब इन मुकदमों की जांच एसआईआई कर रही है। इन घटनाआंे में नामजद 37 अभियुक्तों में 25 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) विजय सिंह मीना ने बताया, “इस हिंसा में 12 गांवों को चिह्नित किया गया था। इन गांवों में से सहारनपुर के डीएम व एसएसपी लगातार जनता के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसका असर यह है कि बीते करीब एक पखवारे से यहां पर कोई उन्माद नहीं फैला।”

उन्होंने बताया, “इन प्रभावित गांवों में छह कंपनी पीएसी कैंप कर रही है। यहां के दबंग किस्म के लोगों के लाइसेंसी हथियारों के निरस्तीकरण की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। कुल 96 हथियारों के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसमें से 60 लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। 36 के लाइसेंसों को निरस्त करने के लिए अदालत में पैरवी की जा रही है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इन संवेदनशील गांवों में फिलहाल सुरक्षा हटाने का कोई इरादा नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493