अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू से रवाना हो गया। इस जत्थे में 1,138 तीर्थयात्री हैं।यह यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है।

जम्मू एवं कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, मंत्री प्रिया सेठी और लोकसभा सांसद जुगल किशोर ने शुक्रवार को सुबह पांच बजे जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पहले जत्थे में 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे शामिल हैं। इन्हें सुरक्षबलों की सुरक्षा के बीच 13 बसों, 24 मिनी बसों और अन्य वाहनों में रवाना किया गया।

इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सुरक्षा एवं खुफिया चुनौती है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू पहुंचेंगे। वह यहां सुरक्षा व्यस्था की समीक्षा करेंगे।

राजनाथ शनिवार को पवित्र अमरनाथ गुफा भी जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि गुफा में पारंपरिक पूजा में भी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि शनिवार से शुरू हो रही यह 48 दिवसीय यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी, जिस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493