अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्सटेबल को प्वॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली

नई दिल्ली-जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में बुधवार (22 जुलाई 2026) को आतंकी हमला हुआ. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ने दोपहर करीब 12:30 बजे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए. उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कुरैशी को गोली मारने का CCTV फुटेज भी सामने आया है. हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. इसने पहलगाम अटैक की जिम्मेदारी भी ली थी.

अनंतनाग में आतंकी हमला बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लाल चौक इलाके में हुआ. यहां पुलिस की एक टीम नियमित सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थी. सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध आतंकी भीड़भाड़ वाले बाजार में आराम से पुलिस पार्टी के पास पहुंचता है. किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले वह हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी पर प्वॉइंट-ब्लैंक रेंज से फायरिंग कर देता है. गोली लगते ही पुलिसकर्मी सड़क पर गिर पड़ते हैं.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493