जम्मू, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू से गुरुवार को कश्मीर घाटी के लिए 1,877 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ।
पुलिस ने कहा, “1,877 यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच 60 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से तड़के 3.30 बजे रवाना हुआ।”
इस साल अब तक 2.25 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।
29 जून से शुरू हुई यात्रा सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है।
dharmpath.com dharmpath