अमरनाथ यात्रा के लिए 233 श्रद्धालु रवाना हुए

श्रीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रविवार को 233 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया।

पुलिस ने कहा, “श्रद्धालु आज भगवती नगर यात्रा निवास से 11 वाहनों के काफिले के साथ घाटी के लिए रवाना हो गए।”

पुलिस ने आगे कहा कि इनमें से 140 यात्री बालटल आधार शिविर में जा रहे हैं, जबकि 93 पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं।

28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493