जम्मू, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को 5,144 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।
पुलिस का कहना है कि 5,144 तीर्थयात्रियों में से 3,322 तीर्थयात्रियों को पहलगाम जबकि 1,822 को बालटाल आधार शिविर पहुंचना है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “67 वाहनों का काफिला तड़के 2.50 बजे भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। इस काफिले में 1,822 यात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। तड़के 3.20 बजे 3,322 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ।”
यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath