अमरनाथ यात्रा के लिए 528 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

श्रीनगर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 528 तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया, “18 वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का जत्था भगवती नगर यात्री निवास से आज सुबह बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।”

यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और तब से अब तक 2.70 लाख यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

बीते तीन वर्षो के मुकाबले इस बार अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है।

60 दिवसीय यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493