अमरनाथ यात्रा बहाल, 306 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा एक दिन की रोक के बाद शनिवार को बहाल हो गई। इस दौरान 306 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।

पुलिस ने कहा, “18 वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।”

सुरक्षा कारणों की वजह से प्रशासन ने शुक्रवार को यात्रा पर रोक लगा दी थी।

गौरतलब है कि 28 जून को शुरू हुई यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी और इस साल अब तक 2.82 लाख से अधिक यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493