अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित

जम्मू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही।

तीर्थयात्रियों को जम्मू से घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर जाने की मंजूरी नहीं दी गई।

अधिकारियों ने कहा,”आज मौसम में सुधार हुआ है। स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में इस पर फैसला लिया जाएगा।”

मौजूदा समय में 30,000 से अधिक तीर्थयात्री इन दोनों आधार शिविरों सहित विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं।

राज्यपाल एन.एन.वोहरा शुक्रवार को बालटाल का दौरा करेंगे।

इस साल अब तक 68,000 तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493