जम्मू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए मंगलवार को 1,282 यात्रियों का छोटा जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि 44 वाहनों में सवार यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
इस साल अब तक 2,45,000 तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath