अमरनाथ यात्रा : 1,561 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,561 श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “62 वाहनों के काफिले के साथ तीर्थयात्री भगवति नगर यात्री निवास से रवाना हुए। 1,719 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर जबकि 382 बालटाल आधार शिविर की ओर बढ़ेंगे।”

60 दिवसीय सालाना अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 दिनों से यह सुचारू रूप से जारी है। अब तक करीब दो लाख 30 हजार यात्रियों ने अमरनाथ बाबा के दर्शन कर लिए हैं।

बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493