जम्मू, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को जम्मू से 1,753 तीर्थयात्रियो का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।
601 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल जबकि 1,152 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना हुए।
28 जून से शुरू हुई इस तीर्थयात्रा से लेकर अब तक 2,16,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बर्फानी बाबा के दर्शन कर लिए हैं। यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
dharmpath.com dharmpath