जम्मू, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए 269 तीर्थयात्रियों का एक छोटा सा जत्था शुक्रवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
पुलिस सूत्रों ने बताया, “यात्री शुक्रवार सुबह भगवती नगर यात्री निवास से 15 वाहनों में सवार होकर पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों की ओर रवाना हुए।”
60 दिवसीय यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी। अब तक 2.77 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath