जम्मू, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए सोमवार को जम्मू से 4,195 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।
इस साल अब तक 1,87,300 से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है।
पुलिस ने कहा, “कुल 4,195 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। 2,455 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल जबकि 1,740 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।”
यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath