जम्मू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मौसम में सुधार के चलते 6,877 तीर्थयात्रियों का एक जत्था रविवार को जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।
पुलिस ने कहा, “2,790 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.10 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हो गया।”
उन्होंने बताया,”बाकी बचे 4,087 तीर्थयात्रियों का जत्था 3.50 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।”
राज्य में लगातार बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा बीते दो दिनों से स्थगित थी।
dharmpath.com dharmpath