अमरनाथ यात्रियों का एक और जत्था रवाना

जम्मू, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 265 श्रद्धालुओं का एक अन्य जत्था सोमवार शाम को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनस को बताया, “सुरक्षा बलों की निगरानी में 265 यात्रियों का एक और जत्था सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।”

यात्रा के दो आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम पहुंचने के लिए यात्री जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं। इस राजमार्ग पर यातायात केवल रात के समय ही चलता है।

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ जुलाई को मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद से प्रदर्शनकारी दिन के समय जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बाधित कर रहे हैं।

दो जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से घाटी में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

अब तक 2,20,000 यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा पूरी की है।

इस वर्ष यात्रा के दौरान 21 यात्रियों की मौत हुई है, पर ये स्वाभाविक बताई गई हैं।

यात्रा श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के दिन 17 अगस्त हो पूरी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493