डॉ. सिंह ने कहा, “यह सीमापार के पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की घिनौनी हरकत है। निहत्थे और शांतिप्रिय तीर्थ यात्रियों के वाहन पर घात लगाकर इस प्रकार का हमला आतंकवादियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक करतूत है।”
सिंह ने इस हमले में मारे गए तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपनी ओर से तथा छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनके शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने घायल तीर्थ यात्रियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
dharmpath.com dharmpath