अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाला आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 14 सितम्बर (आईएएनएस) कश्मीर के नौगाम क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले में शामिल एलईटी के एक कमांडर और दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गुरुवार को श्रीनगर के अरिगाम (नौगाम) गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी शुरू की, वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया जिसका सुरक्षाबलों ने भी माकूल जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला करने वाले साजिशकर्ता और हमले में शामिल एलईटी के शीर्ष कमांडर अबु इस्माइल मारा गया। इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिक भी मारे गए।

अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले में 8 श्रद्धालु मारे गए थे और 13 अन्य घायल हो गए थे।

अबु इस्माइल का मारा जाना सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता को दर्शाता है। सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493