श्रीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बिजबेहरा कस्बे के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक मिनी बस से चालक का नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस फिसल गई।”
घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath