अमरावती के लिए यमुना का पानी, संसद की मिट्टी लेकर पहुंचे मोदी

विजयवाड़ा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यहां आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए संसद के परिसर की मिट्टी और यमुना का पानी साथ लेकर आए।

विजयवाड़ा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यहां आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए संसद के परिसर की मिट्टी और यमुना का पानी साथ लेकर आए।

राजधानी की आधारशिला रखने के बाद मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को मिट्टी और पानी सौंपा। नायडू ने प्रधानमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया।

राज्य सरकार ने राजधानी के लिए आंध्र के सभी 16000 गांवों से मिट्टी और देश-विदेश में सभी धर्मो के पवित्र स्थलों से पानी मंगाया है। इनका इस्तेमाल अमरावती के निर्माण में किया जाएगा।

नायडू ने बुधवार को हेलीकाप्टर से इस मिट्टी और पानी के कुछ हिस्से को अमरावती के इलाके पर छिड़का।

आधारशिला रखे जाने के समारोह में सर्वधर्म सभा भी हुई। सभी धर्मो के गुरुओं ने अमरावती के लिए शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493