अमरिंदर का 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस घोषित करने का आग्रह

चंडीगढ़, 3 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित करने का आग्रह किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, सिंह ने मोदी को एक पत्र लिखकर इस शुभ दिन को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित करने का आग्रह किया जिससे लोगों को फिर से गुरु नानक देव के प्यार, दया और सहिष्णुता का संदेश दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के पहले गुरु की शिक्षाएं आज भी उतनी प्रासंगिक हैं जितनी उस समय थीं। इसलिए श्री गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 नवंबर को होने वाले उनके 550वें प्रकाश उत्सव को राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि गुरु नानक जयंती इसके बाद हर वर्ष इसी तरह (राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के रूप में) मनाई जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493