अमर सिंह ने रची थी फूलन हत्या की साजिश : लौटन राम

निषाद ने यह बात सपा द्वारा शामली के थाना भवन विधानसभा क्षेत्र से पहले घोषित उम्मीदवार किरन पाल सिंह कश्यप का टिकट काटकर शेर सिंह राणा को उम्मीदवार बनाए जाने पर कही।

उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी के हत्यारे के रिश्तेदार और नवाराशि शेर सिंह राणा को थाना भवन से प्रत्याशी बनाने से सपा को बड़े घाटे का सामना करना पड़ेगा। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करने के लिए उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, कैकेई माता साधना गुप्ता व रिश्तेदार अमर सिंह जी जान से जुट गए हैं।

निषाद ने कहा कि फूलन हत्या की साजिश अमर सिंह ने ही रची थी। फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग दिल्ली की एक मीटिंग में राम विलास पासवान, सांसद मोहन भाई डेलकर आदि ने उठाया तो अमर सिंह व मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर अमर व मुलायम ने सीबीआई जांच की जरूरत क्यों नहीं समझी?

फूलन देवी एक दस्यु सुंदरी थी। उसने आत्मसमर्पण और अपनी सजा काटने के बाद राजनीति में कम रखा था और सपा के टिकट पर जीतकर सांसद बनी थी। अपने संघर्षपूर्ण जीवन के कारण उसकी ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थी। शेखर कपूर ने फूलन के जीवन पर एक फिल्म भी बनाई ‘बैंडिट क्वीन’ जिसमें फूलन का किरदार सीमा बिस्वास ने निभाया है। यह फिल्म काफी चर्चित हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493