अमला, डिविलियर्स के नाम सबसे धीमी साझेदारी की रिकार्ड

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेस्ट क्रिकेट में सबसे धीमी साझेदारी का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान हाशिम अमला और एकदिवसीय टीम के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स के नाम हो गया है।

अमला और डिविलियर्स ने भारत के साथ फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए चौथे टेस्ट मैच के अंतिम दिन सोमवार को साझेदारी (कम से कम 200 गेंदों का सामना करने के बाद) सम्बंधी यह रिकार्ड कायम किया।

दोनों ने 42.1 ओवरों में का सामना करते हुए 0.64 के औसत से 27 रन बनाए। इस मैच में धीमी साझेदारी के कई रिकार्ड टूटे। अब टेस्ट इतिहास की तीन सबसे धीमी साझेदारियां इसी मैच के नाम हो गई हैं।

इससे पहले सबसे धीमी साझेदारी का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के ही जैक्स कैलिस और जैक्स रुडॉल्फ के नाम था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1.28 के औसत से 51 रन जोड़े थे।

अमला और डिविलियर्स अब पहले स्थान पर आ गए हैं। दूसरे स्थान पर डिविलियर्स और फाफ दू प्लेसिस हैं, जिन्होंने 35.1 ओवरों में 35 रन जोड़े। इन दोनों का रन रेट 0.99 का रहा।

तीसरे स्थान पर अमला और तेम्बा बायुमा रहे, जिन्होंने दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 38.4 ओवरों में 1.13 के औसत से 44 रन बनाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493