अमिताभ, आमिर ने विराट को किया सलाम, धौनी को सराहा

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान में भारत में जारी टी-20 विश्व कप में रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम की हारती पारी को जीत में बदलने वाले क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

अमिताभ ने युवा क्रिकेट खिलाड़ी को प्रतिभाशाली करार दिया।

टूर्नामेंट में रविवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम (पीसीए) हुए मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आमिर ने इस जीत के बाद ट्वीट किया, “क्या पारी थी। विराट को सलाम। यह पारी मैराथन, शतरंज और तीरंदाजी का मिश्रण था।”

अमिताभ ने भी तारीफ करते हुए ट्वीट किया, “विराट आप प्रतिभाशाली हो। आपकी प्रतिभा अनंत है। आज (रविवार) के लिए शुक्रिया। आपके जीवन में ऐसे अवसर आते रहें।”

अमिताभ ने हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व की भी तारीफ की।

उन्होंने ट्वीट किया, “धौनी आपको ढेर सारी बधाइयां। आपके नेतृत्व का एक और बेहतरीन उदाहरण। कितना कुछ सीखने लायक है आपसे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493