रायसेन, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार सुबह श्रद्घालुओं से भरी गामा जीप की ट्रक से हुई जबरदस्त टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

सुलतानपुर थाने के प्रभारी के. एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि छिंदवाड़ा जिले के बामनी महोल्जिर निवासियों का एक दल गामा जीप से विदिशा जिले के करीला मंदिर में रंगपंचमी के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा था, तभी उनके वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
राजपूत के अनुसार, गामा में सवार छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
घायलों को सुलतानपुर और रायसेन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath