अमिताभ के ‘बडुम्बा’ के लिए विशेष मार्ग तैयार कराया गया

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ के गीत ‘बडुम्बा’ को फिल्माने के लिए उमेश शुक्ला ने एक विशेष मार्ग तैयार कराया। निर्देशक का कहना है कि यह गाना फिल्म की भावना को दर्शाता है।

‘बडुम्बा’ गाने में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर हैं। मौज-मस्ती से भरपूर यह मजेदार गाना मुंबई में एक सेट पर विशेष मार्ग तैयार कराके फिल्माया गया है।

शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, “‘बडुम्बा’ के लिए हम जीवंतता से भरपूर एक सेट तैयार करना चाहते थे। यह गाना फिल्म और उसके किरदारों की भावना को दर्शाता है। जोश से भरपूर इस गाने के लिए हमारा मकसद एक नया और खुशी से भरा माहौल बनाना था।”

फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में अमिताभ 102 वर्षीय पिता के किरदार में हैं और ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं।

फिल्म दुनियाभर में चार मई को रिलीज होने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493