हम रासायनिक युद्ध के खिलाफ हैं : इटली के प्रधानमंत्री

रोम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी ने कहा कि देश रासायनिक युद्ध के खिलाफ है, लेकिन उसने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया में रासायनिक हथियारों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में भाग नहीं लिया।

रोम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी ने कहा कि देश रासायनिक युद्ध के खिलाफ है, लेकिन उसने शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया में रासायनिक हथियारों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में भाग नहीं लिया।

संसद के निचले सदन को संबोधित करते हुए जेंटिलोनी ने कहा कि रासायनिक युद्ध ‘अस्वीकार्य’ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री के बयान के हवाले से बताया, “प्रथम विश्व युद्ध (जब सरसों की गैस का इस्तेमाल हुआ था) के अंत के सौ साल बाद फिर से रासायनिक हथियारों के साथ रहने का विचार और किसी भी प्रकार से उन्हें वैध ठहराना अस्वीकार्य है।”

उन्होंने कहा, “हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। दमिश्क के विद्रोही-नियंत्रित डौमा में सात अप्रैल को हमले में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल किए जाने के सारे सबूत हैं।”

इतालवी नेता ने कहा, “14 अप्रैल को रासायनिक हथियारों के निर्माण स्थलों पर अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस द्वारा किए गए हमले प्रेरित, लक्षित और सीमाबद्ध थे और ऐसा कोई भी सबूत नहीं है कि इन हमलों में नागरिक मारे गए।”

जेंटिलोनी ने कहा, “इटली ने इन हमलों में भाग नहीं लिया था और न ही हमारे क्षेत्र से किसी तरह की सैन्य सहायता भेजी गई।”

इटली में अमेरिका के चार सैन्य अड्डे हैं, जिनमें से एक सिसिली के सिंगोनेला में है।

जेंटिलोनी ने कहा कि सीरिया के संकट को बल प्रयोग से नहीं, केवल बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493