सैन फ्रांसिस्को, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी इलोन मस्क ने कहा है कि कंपनी अब जून के अंत तक हर हफ्ते 6,000 कारों का उत्पादन करने के लिए मॉडल 3 सेडान के उत्पादन का काम चौबीस घंटे करेगी।
टेस्ला द्वारा मॉडल 3 के एसेंबली लाइन को अस्थायी रूप से बंद करने के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है, क्योंकि कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करने में संघर्ष कर रही है।
कंपनी ने कहा कि पांच दिनों तक योजनाबद्ध तरीके से उत्पादन रोका गया है। फरवरी के बाद से यह दूसरी बार है, जब टेस्ला ने अपने कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट संयंत्र में मॉडल 3 की अपनी उत्पादन लाइन को रोक दिया है।
द वर्ज ने न्यूज वेबसाइट जालोपनिक के हवाले से मंगलवार देर रात एक रपट में कहा कि टेस्ला अगले कुछ हफ्तों तक हर हफ्ते 400 लोगों को नौकरियां देगी, ताकि लक्ष्य को प्राप्त कर सके और केलिफोर्निया के फ्रेमोंट संयंत्र में उत्पादन कर सके।
मस्क के मुताबिक, टेस्ला का जून के अंत तक हर हफ्ते 6,000 मॉडल 3 सेडान का उत्पादन करना है।
dharmpath.com dharmpath