अमिताभ के साथ काम कर सम्मानित महसूस कर रहा : इश्तियाक खान

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इश्तियाक खान का कहना है कि वह एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

इश्तियाक ने एक बयान में कहा, “मैं अमिताभजी के साथ पर्दा साझा कर आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। काम करने के लिहाज से वह मेरे रोल मॉडल और विनम्र शख्स हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे बहुत सहज महसूस कराया।”

इश्तियाक को स्टार प्लस चैनल के नए शो ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ में एक किरदार निभाने का मौका मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493