‘यह प्यार नहीं तो क्या है’ में नजर आएंगी अलका अमीन

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ और ‘शादी में जरूर आना’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री अलका अमीन को आगामंी टीवी शो ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ में गायत्री सिन्हा का किरदार निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का यह शो आधुनिक दौर की प्रेम कहानी है, जिसे दिलीप झा ने लिखा है और वह इसके निर्माता भी हैं।

अलका ने एक बयान में कहा, “शो में मैं मुख्य पुरुष किरदार सिद्धांत सिन्हा (नमित खन्ना) की मां का किरदार निभा रही हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दिल्ली से ताल्लुक रखती हूं और अच्छा लग रहा है कि हम हमारे नए शो ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ की शूटिंग इसी शहर में कर रहे हैं।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनका किरदार एक ऐसी गृहिणी का है, जो अपने पति और बेटे से बेहद प्यार करती है। वह एक बुद्धिमान और व्यवहारिक मां है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493