अमिताभ के साथ फिर काम करने को लेकर विद्या उत्साहित

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन अपनी फिल्म ‘कहानी’ के निर्देशक सुजॉय घोष और ‘पा’ के सह-अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

विद्या अमिताभ के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ में दिखाई देंगी।

पियूष झा की किताब के विमोचन के अवसर पर शुक्रवार को विद्या ने कहा, “मैं फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हूं और इस किरदार को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि यह एक शानदार पटकथा है। मुझे अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्धिकी और सुजॉय के साथ कोलकाता में फिर से शूटिंग करने का मौका मिलेगा।”

घोष फिल्म के रचनात्मक निर्माता हैं और रिभु दासगुप्ता फिल्म का निर्देशन करेंगे।

विद्या ने कहा, “फिल्म की टीम के काफी लोग ‘कहानी’ में भी साथ काम कर चुके हैं। बच्चन साहब, नवाज और सुजॉय के काम करना हमेशा मजेदार रहा है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या कोलकाता उनके लिए शुभ है, विद्या ने कहा, “यह तो नहीं जानती, लेकिन जब भी फिल्म को अच्छी तरह बनाया जाता है, वह अपने आप ही शुभ बन जाती है। हम केवल अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493