मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से नासाज है। उनके स्वास्थ्य की कुछ जांच भी हुई है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं अपने प्रशंसकों को दी।
अमिताभ (73) ने ट्विटर के जरिये प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “फिर से माफी मांग रहा हूं। कुछ स्वास्थ्य जांच हुए हैं और अब आराम की जरूरत है। बाद में मिलता हूं।”
अमिताभ को पिछली बार ‘वजीर’ फिल्म में देखा गया था और उन्हें अब निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म ‘टीई3एन’ में देखा जाएगा।
‘टीई3एन’ फिल्म में विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।
dharmpath.com dharmpath