बिहार में केला व्यापारी की हत्या

कटिहार, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले में शुक्रवार तड़के एक केला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, कोढ़ा थानाक्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी केला व्यापारी मोहम्मद आलीम काम के सिलसिले में कटिहार जा रहे थे। सदर प्रखंड कार्यालय के समीप पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493