अमिताभ को फेसबुक पर चाहिए 3 करोड़ फॉलोअर्स (लीड-1)

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या फेसबुक पर 2.1 करोड़ के पार पहुंच गई है। वह कहते हैं कि उनका उद्देश्य इसे तीन करोड़ करना है।

अमिताभ (72) ने फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा होने की खबर ट्विटर पर साझा की। ट्विटर पर उनके 1.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

महानायक ने लिखा, “फेसबुक पर 2.1 करोड़ फॉलोअर्स। आप सभी का शुक्रिया। अब लक्ष्य तीन करोड़ फॉलोअर्स बनाने का है और उसके बाद और। जी।”

अमिताभ के फेसबुक पेज पर बुधवार को दो करोड़ 10 लाख नौ हजार 374 ‘लाइक’ देखे गए।

अमिताभ इस वक्त ‘वजीर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493