अमिताभ चैरिटी के लिए रैंप पर उतरे

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने यहां एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए रैंप पर जलवे बिखेरे। वह अबु जानी और संदीप खोसला जैसे डिजाइनरों के लिए रैंप पर चले।

अमिताभ ने आलिया भट्ट, वरुण धवन, लूलिया वंतूर, सोनाली बेंद्रे और उद्यमी सुजैन खान जैसे दिग्गजों के साथ यहां केयरिंग विद स्टाइल फैशन शो के 12वें संस्करण में रैंप पर चलकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह का आयोजन कैंसर पेशंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) के सहयोग से किया गया था।

बिग बी ने रविवार रात सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा की।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “चैरिटी के लिए रैंप पर वॉक की, यह संस्था रक्त कैंसर पीड़ितों के लिए काम करती है। प्रत्येक बच्चा लंबे और स्वस्थ जीवन का हकदार है।”

रैंप पर बिग-बी काले रंग के बंद गले का कुर्ता पहने दिखाई दिए।

समारोह से जुटाए गए पैसों से कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद की जाएगी।

वहीं गायक, अभिनेता और संगीतकार हिमेश रेशमिया और लूलिया ने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाकर सभी को हैरान कर दिया।

अमिताभ जल्द की आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ में दिखाई देंगे। इसके साथ वह सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493