लंदन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी ने शानदार खेल दिखाते हुए सोमवार को लीवरपूव को 3-1 से हराते हुए खुद को इंग्लिश प्रीमियर लीग से रेलीगेट होने से बचा लिया है।
कोच क्लाउडियो राएनिरी को बर्खास्त किए जाने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे लीसेस्टर किंग्स पावर स्टेडियम में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी अस्मत बचा ली।
इस जीत से पहले लीसेस्टर के 25 मैचों से 21 अंक थे और वह तालिका में 18वें स्थान पर था। उस पर 1938 के बाद ईपीएल खिताब जीतने बाद अगले ही सीजन में लीग से रेलीगेट होने वाली पहली टीम बनने का खतरा मंडरा रहा था।
लीसेस्टर के लिए मैच का पहला गोल स्टार स्ट्राइकर जेमी वार्डी ने किया। इसके बाद डेनियल ड्रिंकवाटर ने 39वें मिनट में दूसरा गोल किया। वार्डी ने 60वें मिनट में क्रिस्टीयन फुच के क्रास पर गोल करते हुए अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।
लीवरपूल के लिए मैच का एकमात्र गोल कोटिन्हो ने किया। अब 24 अंकों के साथ लीसेस्टर 15वें स्थान पर पहुंच गया है। वह हालांकि ड्रॉप जोन से दो अंक ही दूर है।
लीवरपूल पांचवें स्थान पर है लेकिन मैनचेस्टर युनाइटेड उससे सिर्फ एक स्थान नीचे है जबकि लीग में उसका अभी एक मैच बचा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath