अमिताभ, जया कोलकाता पहुंचे

कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन एक संगीत वीडियो शूट करने शनिवार को जया बच्चन के साथ कोलकाता पहुंचे।

अमिताभ को उत्तरी कोलकाता में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जन्मस्थली जोरासांको ठाकुरबाड़ी में फिल्मकार सुजीत सरकार के साथ देखे गए।

अमिताभ शनिवार को कोलकाता में अपनी आने वाली फिल्म ‘शमिताभ’ का भी प्रचार करेंगे।

जया बच्चन शनिवार को यहां एक साहित्य समारोह में अपने पिता और लेखक तरुण कुमार भादुड़ी के लेखन पर व्याख्यान देंगी।

अमिताभ इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में सरकार की फिल्म ‘पीकू’ की शूटिंग के सिलसिले में कोलकाता आए थे। अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ वह 15 दिनों तक शहर में रुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493