एवलिन को मिला था ‘आई’ का प्रस्ताव

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री एवलिन शर्मा का कहना है कि हालिया प्रदर्शित सुपरहिट तमिल फिल्म ‘आई’ में मुख्य भूमिका का प्रस्ताव उन्हें मिला था, लेकिन भाषा नहीं जानने के कारण वह काम करने से झिझकी थीं।

अभिनेता विक्रम एवं अभिनेत्री एमी जैक्सन की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘आई’ का प्रस्ताव पहले एवलिन को मिला था।

एवलिन ने एक बयान में कहा, “जी हां, यह सच है कि मैंने ‘आई’ के लिए ऑडिशन दिया था और सफल भी रही थी, लेकिन भाषा नहीं जानने के कारण मैंने हाथ पीछे खींच लिया। इस फिल्म का प्रस्ताव मुझे अपनी पहली फिल्म ‘फ्राम सिडनी विद लव’ करने से पहले ही मिला था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने तब तक हिंदी सिनेमा में भी कदम नहीं रखा था, तो तमिल फिल्म में काम करने से मैं झिझक रही थी और दुर्भाग्य से मैंने यह मौका जाने दिया। मुझे इसका मलाल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493