अमिताभ ने ‘अहिल्या’ की तारीफ की

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन ने निर्देशक सुजॉय घोष की लघु फिल्म ‘अहिल्या’ की तारीफ की। इसमें सौमित्र चैटर्जी और राधिका आप्टे अहम भूमिका में हैं।

14 मिनट 10 सेकंड लंबी ‘अहिल्या’ कोलकाता की पृष्ठभूमि वाली रोमांचपूर्ण लघु फिल्म है। यह हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित चर्चित किरदार अहिल्या की कहानी पर आधारित है।

72 वर्षीया अमिताभ ने ट्विटर पर इसकी दिल खोलकर तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “लघु फिल्मों का जादू..सुजॉय घोष..बहुत बढ़िया!”

महानायक की इस ट्वीट से खुश सुजॉय ने जवाब में लिखा, “जी! आपसे प्यार करता हूं सर।”

सुजॉय, अमिताभ को लेकर ‘अलादीन’ (2009) फिल्म बना चुके हैं। अमिताभ ने 2012 में आई सुजॉय की ‘कहानी’ फिल्म में ‘एकला चलो रे’ गाना भी गाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493