नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वाहन चोरी के 100 से अधिक मामलों में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मध्य दिल्ली के दरिया गंज इलाके से सोमवार को गिरोह के सरगना देवेंद्र कुमार (33) को उसके सहयोगी सतपाल (40) तथा सोमवीर (22) के साथ गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा, “आरोपी दिल्ली तथा एनसीआर में 100 से अधिक वाहनों की चोरी में संलिप्त हैं।”
देवेंद्र व सतपाल ने पुलिस को बताया कि उसने व उसके सहयोगी बंटी ने दिल्ली तथा एनसीआर से कई वाहन चुराए।
अधिकारी ने कहा, “वाहन चुराने के बाद देवेंद्र तथा सतपाल उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए एक अन्य व्यक्ति राकेश से संपर्क करते थे। उसके बाद उस वाहन को सोमवीर को बेच देते थे।”
सोमवीर बाद में वाहन को पहले से ठहराये गए ग्राहक को बेच देता था।
dharmpath.com dharmpath