अमिताभ ने किया गांधी की मूर्ति का अनावरण

लंदन, 15 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में लंदन की पार्लियामेंट स्कवायर में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते समय वह काफी सम्मानित और कृतज्ञ थे।

बिग बी ने इस मौके पर महात्मा गांधी की कुछ ऐतिहसिक पक्तियां भी पढ़ी।

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम’ पर लिखा, “एक ऐतिहासिक पल और ऐतिहासिक उपस्थिति। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस अत्यधिक कीमती अवसर पर इस सम्मान को पाकर मैं बहुत ही गौरवान्वित महूसस कर रहा हूं।”

उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा, “प्रतिमा के अनावरण के दौरान जो सम्मान मिला। उसे प्राप्त कर अत्यंत कृतज्ञ हूं। मंच पर डेविड कैमरून, अरुण जेटली, गोपला गांधी और स्वयं मैं। सम्मान।”

ब्रिटेन के मूर्तिकार फिलीप जैकसन ने महात्मा गांधी की इस प्रतिमा कौ तैयार किया है, जिसका शनिवार को लंदन में अनावरण किया गया।

इस मौके पर अमिताभ बच्चन (72) ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डैविड कैमरून, भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी के साथ मंच साझा किया।

अमिताभ ने अपने लंदन दौरे की कुछ तस्वीरें भी सोशल साइट पर साझा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493