अफगानिस्तान में 54 आतंकवादी ढेर

काबुल, 15 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के अशांत प्रांतों में अफगान सेना की कार्रवाई में कम से कम 54 तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, “अफगान नेशनल आर्मी द्वारा गजनी, कंधार, लघमान, फरयाब तथा सारी पुल प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में 49 हथियारबंद आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए और 18 अन्य को बंदी बना लिया गया है।”

बयान के मुताबिक, इसी बीच दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सैन्य अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

इस अभियान के दौरान छह सैनिकों की भी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493